बेगूसराय: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की, एआईएसएफ ने निकाला आक्रोश मार्च

Author Niraj Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री का इस्तीफा की मांग को लेकर एआईएसएफ ने निकाला आक्रोश मार्च | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय में एआईएसएफ ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए एक जोरदार आक्रोश मार्च निकाला. छात्रों ने केंद्र सरकार की नीतियों को शिक्षा व्यवस्था के लिए हानिकारक बताया है.

विज्ञापन

Begusarai News : तेघड़ा एआईएसएफ तेघड़ा अंचल परिषद की बैठक के बाद रविवार को तेघड़ा कार्यालय से मेन चौक तक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आक्रोश मार्च निकाला गया. मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा

बैठक को संबोधित करते हुए एआईएसएफ के जिला सचिव मोहम्मद हश्मत उर्फ बलाजी एवं सनातन प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश की शिक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय छात्रों का उपयोग किया जाता है, लेकिन शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है.

शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठाई मांग

वक्ताओं ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को पहले की तरह मजबूत बनाने और छात्रों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की. साथ ही कहा कि एआईएसएफ अन्याय और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी.

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हुए शामिल

आक्रोश मार्च का नेतृत्व एआईएसएफ जिला सचिव मोहम्मद हश्मत उर्फ बलाजी, तेघड़ा अंचल सचिव प्रिंस कुमार और अंचल अध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने किया। इस दौरान विवेक पाठक, एमडी अरमान, राहुल कुमार, संजीव कुमार, राजू कुमार, कन्हैया कुमार, अब्दुल रहमान, अब्दुल वाहिद, रोशन कुमार, अक्षय कुमार, सिंटू कुमार, साहेब, एमडी सईद, कुर्बान, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन