बेगूसराय: पूर्व जिप सदस्य को बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने मारी गोली, हवाई फायरिंग कर हुए फरार

Author Vikash Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

घायल पूर्व जिला परिषद सदस्य को इलाज के लिए ले जाते हुए अस्पताल | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के बरौनी में पूर्व जिला परिषद सदस्य मो. सिकंदर अली को बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी. घटना के बाद हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Begusarai Crime News : बेगूसराय जिले स्थित के बरौनी फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बरौनी सिंधिया चौक स्थित फलमंडी के समीप रविवार रात बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य शोकहरा गांधीनगर निवासी 42 वर्षीय मो. सिकंदर अली को ताबड़तोड़ दो गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. वारदात के बाद बदमाश दो राउंड हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गोलीबारी की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल बरौनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश आए और मो. सिकंदर अली पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. उन्हें दो गोलियां लगने के बाद अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड हवाई फायरिंग की और फरार हो गए.

सीसीटीवी फुटेज खंलागे जा रहे

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं.

आरोपियों की पहचानकर होगी कार्रवाई

इस संबंध में डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है. जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है.

बेगूसराय: नशा छोड़ो, जीवन बचाओ' अभियान की शुरुआत, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन