शंभुगंज में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के करसोप क्लस्टर अंतर्गत जागृति जीविका संकुल संघ तहत शनिवार को चुटिया बेलारी पंचायत में सहेली जीविका महिला ग्राम संगठन एवं करसोप पंचायत में मां सीता जीविका महिला ग्राम संगठन रुदपैय में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विज्ञापन
शंभुगंज.
शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के करसोप क्लस्टर अंतर्गत जागृति जीविका संकुल संघ तहत शनिवार को चुटिया बेलारी पंचायत में सहेली जीविका महिला ग्राम संगठन एवं करसोप पंचायत में मां सीता जीविका महिला ग्राम संगठन रुदपैय में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना जैसे महिला आरक्षण, कन्या उत्थान योजना, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बाल विवाह रोकथाम आदि के बारे में उपस्थित लोगों को बताया गया. इस मौके पर बीपीएम राजीव कुमार राय, सीसी पिंटू कुमार एवं सन्नी सौरभ, सीएफ अजीत कुमार, रंजन सिंह, बीके कमलेश्वरी मंडल, गुंजेश गुंजन, पेरू दास, अनुपम दास, सीएम अनिता कुमारी, खुशबु कुमारी, रेमा कुमारी, प्रीति कुमारी, राधा देवी, पूनम देवी सहित ग्राम संगठन के प्रतिनिधि दीदी एवं अन्य सभी कैडर के द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










