खाना बनाने के दौरान गर्म पानी गिरने से महिला झुलसी, रेफर

थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में खाना बनाने के दौरान शरीर पर गर्म पानी गिरने से एक महिला झुलस गयी
अमरपुर. थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में खाना बनाने के दौरान शरीर पर गर्म पानी गिरने से एक महिला झुलस गयी. जानकारी के अनुसार गोपालपुर गांव के कंपनी दास की 65 वर्षीय पत्नी पबिया देवी अपने घर में खाना बनाने के लिए चूल्हे पर पानी गर्म कर रही थी. उसने जब चूल्हे के पास पहुंच कर पानी के बर्तन को उठाना चाही, तब अचानक उन्हें चक्कर आ गया और खौलता हुआ पानी उनके शरीर पर गिर गया. जिसमें वह बुरी तरह झुलस गयी. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. डॉ अमित कुमार शर्मा ने उक्त महिला का प्राथमिक उपचार बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










