शंभुगंज में महिला अपने बच्चों के साथ लापता, अनहोनी की आशंका
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के करसोप गांव से एक महिला एक वर्षीय पुत्र के साथ रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी है
विज्ञापन
शंभुगंज.
थाना क्षेत्र के करसोप गांव से एक महिला एक वर्षीय पुत्र के साथ रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी है. काफी खोजबीन करने के बाद भी जब महिला का कहीं कुछ पता नहीं चला तो पीड़ित पति अपनी मां के साथ थाना पहुंचकर लापता महिला को बरामद करने की मांग की. जानकारी के अनुसार करसोप गांव के पुनीत लाल मंडल के पुत्र संतोष कुमार की शादी वर्ष 2017 में भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्�� अंतर्गत नारायणपुर गांव के अशोक मंडल की पुत्री कंचन कुमारी से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी. शादी के बाद एक पुत्र को जन्म दिया. लेकिन तीन दिन पहले महिला अपने बच्चों के साथ घर से ही रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी. इसके बाद महिला के पति संतोष कुमार और परिजनों ने काफी खोजबीन की. जब महिला का कहीं कुछ पता नहीं चला तो पीड़ित संतोष कुमार अपनी मां करमी देवी के साथ शनिवार को थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए लापता महिला को बरामद करने की गुहार लगायी. पीड़ित परिजनों ने बताया कि महिला से न कभी कोई विवाद हुआ था और न ही कोई घटना. फिर महिला का रहस्यमय ढंग से लापता होना कई तरह के आशंकाओं को व्यक्त कर रहा है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










