बांका केअमरपुर में तेज रफ्तार बाइक ने 6 साल के मासूम को मारी टक्कर, अस्पताल में चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन

फोटो:अस्पताल में ईलाजरत जख्मी बालक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Banka News: बिहार के अमरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कटोरिया गांव में तेज रफ्तार बाइक सवार ने 6 वर्षीय बालक को कुचल दिया. घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Banka News: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से छह वर्षीय एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क पार करते समय हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. घटना के बाद गांव में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर लोगों में नाराजगी है.

विज्ञापन

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

यह घटना अमरपुर थाना क्षेत्र की शोभानपुर पंचायत के कटोरिया गांव की है. घायल बच्चे की पहचान मोहम्मद इरफान के छह वर्षीय पुत्र मो. जीनत के रूप में हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मो. जीनत रविवार को अपने घर से सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान शाहपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्थानीय लोगों ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों और परिजनों ने बिना देर किए घायल बच्चे को रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया.

अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सौरभ कुमार ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.

Banka News: तेज रफ्तार पर लोगों ने जताई चिंता

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़कों पर अक्सर तेज रफ्तार बाइक और अन्य वाहन गुजरते हैं, जिससे बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना रहता है.

लोगों ने प्रशासन से रिहायशी इलाकों में वाहनों की गति नियंत्रित कराने, नियमित जांच अभियान चलाने और सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

Also Read: हाजीपुर से चिराग पासवान ने कर दिया ऐलान, यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

Also Read: पटना नहीं, अब राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में चौके-छक्के लगाएंगे बिहार के रणजी धुरंधर, 11 अक्टूबर को पहला मुकाबला


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन