कटोरिया में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

स्वागत गीत प्रस्तुत करते छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटोरिया प्रखंड स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. यह मॉडल स्कूल क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा.

विज्ञापन

Banka Model School: कटोरिया प्रखंड स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय से ऑनलाइन माध्यम से विधिवत उद्घाटन किया. विद्यालय परिसर में लाइव प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. उद्घाटन के साथ ही पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला.

विज्ञापन

राष्ट्रीय गीत और स्वागत गीत से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

उद्घाटन समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुई. इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने संगीत शिक्षिका ज्योति कुमारी के नेतृत्व में हारमोनियम की मधुर धुन पर स्वागत गीत प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

अतिथियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख किरण देवी उपस्थित रहीं. विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवाशीष कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज मिश्र, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद उर्फ पप्पू यादव तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्योतिष मंडल शामिल हुए. विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत और सम्मान किया गया.

आकर्षक सजावट बना आकर्षण का केंद्र

विद्यालय परिसर को उद्घाटन समारोह के लिए रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से सजाया गया था. पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला. अतिथियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह मॉडल स्कूल क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा.

शिक्षकों और विद्यार्थियों की रही सक्रिय भागीदारी

Banka Model School: कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह, युवा समाजसेवी जितेंद्र कुमार गुप्ता, एकाउंटेंट अजय कुमार, शिक्षक प्रदीप कुमार सुमन (भौतिकी), कविता कुमारी (संस्कृत), मो. युसूफ अंसारी (उर्दू), रामकुमार तांती (अंग्रेजी), संगीत शिक्षिका ज्योति कुमारी, अमरनाथ पासवान, रेणू कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. सभी ने इसे कटोरिया क्षेत्र में शिक्षा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

Also Read: हाजीपुर से चिराग पासवान ने कर दिया ऐलान, यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

Also Read: पटना नहीं, अब राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में चौके-छक्के लगाएंगे बिहार के रणजी धुरंधर, 11 अक्टूबर को पहला मुकाबला


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन