घरेलू विवाद में महिला के साथ मारपीट

घरेलू विवाद में महिला के साथ मारपीट
प्रतिनिधि शंभुगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर डाका गांव में घरेलू विवाद में महिला को उसके ही भैसूर और सास ने ना कि सिर्फ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. जानकारी के अनुसार श्यामपुर डाका गांव में घरेलू विवाद में महिला रूपा देवी पति राहुल रजक को उसके ही भैसुर बबलू रजक और सास रंजू देवी ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और घर से बाहर कर दिया. घटना के वक्त महिला के पति राहुल रजक घर से बाहर मजदूरी करने गये हुये थे. इस घटना के बाद पीड़िता रूपा देवी थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोषी पर कार्रवाई करने और उनके साथ हो रहे अत्याचार को लेकर न्याय करने की गुहार लगाई हैं. पीड़िता ने बताई की घटना को अंजाम तब दिया गया जब वह चापानल से पानी भरने गयी थी. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर उसके भैसुर और और सास ने घर में घुसकर मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. वहीं आरोपी बबलू रजक और उसकी सास रंजू देवी ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










