नरौन गांव में सड़क व नाला निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मालडीह पंचायत के नरौन गांव के वार्ड 11 में सड़क व नाला का निर्माण नहीं होने से दो दर्जन से ज्यादा घर के लोग परेशान हैं.
शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मालडीह पंचायत के नरौन गांव के वार्ड 11 में सड़क व नाला का निर्माण नहीं होने से दो दर्जन से ज्यादा घर के लोग परेशान हैं. बताया जा रहा है कि पक्की सड़क व नाला का निर्माण नहीं होने से लोगों के घरों से नाला का पानी सड़क पर गिर रहा हैं. जिसके कारण सड़क कीचड़ में तब्दील रहता हैं. जहां दो दर्जन से ज्यादा घर के लोगों को इसी कीचड़ युक्त सड़क से होकर आना जाना पड़ता हैं. जिससे उन्हें काफी परेशानियां होती हैं. जहां ग्रामीणों की मांग पर जब पंचायत प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि के द्वारा सड़क का निर्माण कार्य और नाला का निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. इस दौरान दो दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीणों ने एकजुट होकर भाकपा-माले नेता कामरेड रणबीर कुशवाहा के नेतृत्व में गांव के कच्चे सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे उदय कुमार सिंह, सज्जन कुमार, सुमन कुमार, गुलशन कुमार, ललिता देवी, मंजू देवी, रूपा देवी, संगीता देवी आदि ने बताया कि वे लोग पिछले दो दशक से ज्यादा दिनों से सड़क पर जल जमाव की समस्या से परेशान हैं. इसका मुख्य कारण यह है कि ना तो सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है और ना ही सड़कों के किनारे नाला का ही निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं, जिसके कारण लोगों के घरों का पानी सड़क पर बह रहा है और सड़क पर सालों भर कीचड़ बना रहता है और इसी कीचड़ से होकर लोग आना जाना करते हैं. प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि अगर उनकी समस्याओं पर अब प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो वे लोग प्रखंड मुख्यालय में जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे. वहीं मालडीह पंचायत के मुखिया अनार देवी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को लेकर वह गंभीर हैं. जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य करने के साथ-साथ नाला का भी निर्माण कार्य कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




