चेकपोस्ट से किसी भी परिस्थिति में बिना जांच के नहीं होगी वाहनों की आवाजाही

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में बनाये गये चेक पोस्ट का जायजा शनिवार को बीडीओ अरविंद कुमार तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने संयुक्त रूप से लिया.
धोरैया. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में बनाये गये चेक पोस्ट का जायजा शनिवार को बीडीओ अरविंद कुमार तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने संयुक्त रूप से लिया. इस दौरान गादीचक, बलमचक, उरकुसिया तथा फत्तूचक में बनाये गये चेक पोस्ट का जायजा लिया गया. इस दौरान प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. बीडीओ ने बताया कि वाहनों की सघन जांच करने का निर्देश दिया गया है. जांच के दौरान 50 हजार रुपए से अधिक की राशि के साथ आवागमन सहित मादक पदार्थ आदि के जांच मुख्य रूप से करने के निर्देश दिये गये हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. चेक पोस्ट से किसी भी परिस्थिति में बिना जांच के वाहनों की आवाजाही नहीं होने दी जायेगी. सीमा क्षेत्र से अवैध शराब, नगदी, हथियार या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




