Banka, सदर अस्पताल में आज बंद रहेगा अल्ट्रासाउंड

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 16 May 2026 9:57 AM

विज्ञापन

सदर अस्पताल में आज बंद रहेगा अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट,

विभिन्न वार्डों में 17 से अधिक चिकित्सक उपलब्ध है. महिला ओपीडी से लेकर अन्य विभागों में चिकित्सक रहेंगे मौजूद. वहीं शनिवार को अल्ट्रा साउंड बंद रहता है, लेकिन आपात स्थित इसे खोला भी जाता है.

– दो पालियों में चलती है ओपीडी-

प्रथम पाली ओपीडी का समय – सुबह 9 से दोपहर 2 बजे, दूसरी पाली का समय- दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक निर्धारित है.

⁠आज की ओपीडी –

सदर अस्पताल बांका में शनिवार की सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक एवं 03 बजे से शाम 05 बजे तक ओपीडी खुला रहेगा. पहली ओपीडी में डॉ महेंद्र कुमार मौजूद रहेंगे. वहीं महिला ओपीडी में डॉ अनिता अरुण मरीजों की जांच व इलाज करेंगे. ओपीडी सर्जरी में डॉ अपूर्वा कुमार उपस्थित रहेंगे. अर्थो व इमरजेंसी सेवा में डॉ दिनंकर झा, डॉ दिलीप कुमार मौजूद रहेंगे. शिशु रोग में डॉ कुमार अमिश, डॉ. रविकांत. नेत्र में डॉ गुंजन कुमार, उमेश कुमार व अंकित कुमार, ईएनटी में डॉ विक्रम सत्यार्थी. दंत चिकित्सक में डॉ मनोज कुमार व फिजियोथरेपी में डॉ मणिशंकर एवं डॉ वकार मुस्तफा अपने डयूटी पर मौजूद रहेंगे.

बिजली फॉल्ट से लोग परेशान, ग्रामीण क्षेत्रों में घंटो बाधित रहती है बिजली

जिले में बिजली की आपूर्ति डिमांड के अनुसार है.गांव की अपेक्षा शहर में अधिक बिजली मिल रही है. लेकिन आंधी – पानी के बीच बिजली गुम होने की शिकायत आम है.विभाग के द्वारा इसका मुख्य कारण फॉल्ट बताया जाता है.जिसे ठीक करने में घंटो लग जाती है.ऐसे में उपभोक्ता खासे परेशान हैं.

विभागीय सूचना के अनुसार –

शहर में बिजली कटौती- शहर में निर्वाध रुप से बिजली आपूर्ति जारी रहेगी. आंधी व तूफान आने की स्थिति में फॉल्ट के कारण कुछ देर के लिए बिजली बाधित हो सकती है. वैसे विद्युत विभाग की ओर से बिजली कटौती की कोई सूचना नही है.अमरपुर व बांका ग्रीड से बिजली आपूर्ति सुचारू रहेगी.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन