Banka,धोरैया पुलिस ने बैंक लूट और हत्या के मामले में शामिल एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 16 May 2026 10:30 AM

विज्ञापन

झारखंड के हजारीबाग में बैंक लूट तथा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हत्या मामले का भी है आरोपी, वर्षों से चल रहा था फरार

विज्ञापन

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट:

बांका जिले के धोरैया पुलिस ने बैंक लूट और हत्या के मामले में शामिल एक शराब तस्कर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के बिलदौरी गांव निवासी बलराम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में आरोपित झारखंड से शराब लेकर आ रहा था. पुलिस कार्रवाई के दौरान वह शराब छोड़कर फरार हो गया था. शराब बरामदगी मामले में आरोपित बनाए जाने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था.थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बलराम कुमार पर बैंक लूट, हत्या और सोना तस्करी समेत कई संगीन मामले विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं. झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना में वर्ष 2021 के एसबीआई बैंक लूट कांड में वह आरोपित रहा है. वहीं वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में हत्या मामले में भी तीन साथियों के साथ उसका नाम दर्ज है. इसके अलावा 5 किलोग्राम सोने के साथ पकड़े जाने का मामला भी उस पर दर्ज है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन