सड़क दुर्घटना में दो महिला जख्मी, अस्पताल में भर्ती

सड़क दुर्घटना में दो महिला जख्मी, अस्पताल में भर्ती
शंभुगंज. शंभुगंज – इंग्लिशमोड़ मुख्य मार्ग पर जोगनी गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो महिला जख्मी हो गयी. घटना के बाद जख्मी दोनों महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया गया. जख्मी महिला शंभुगंज थाना क्षेत्र के रुदपैय गांव निवासी सरिता कुमारी पति राहुल कुमार और रूबी देवी पति नंदकिशोर मंडल हैं. जानकारी के अनुसार रूदपैय गांव में घर में शादी समारोह का आयोजन रहने के कारण दोनों महिला अपने ही रिश्तेदार के बाइक से शादी की सामग्री खरीदारी करने अमरपुर गयी थी. जहां वापस घर लौटने के दौरान जोगनी मोड़ पर पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने बाइक में ठोकर मार दिया, जिससे बाइक पर सवार महिला सरिता कुमारी और रूबी देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जबकि ठोकर मारने वाला चालक बाइक लेकर भागने में सफल हो गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अजय शर्मा के द्वारा जख्मी दोनों महिला का इलाज कर देर शाम घर जाने के लिये अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










