देसी कट्टा के साथ दो नाबालिग हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Jul 2024 12:00 PM
विज्ञापन
पंजवारा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को क्षेत्र के रामकोल मोड़ से देसी कट्टा के साथ दो नाबालिग को हिरासत में लिया है.
विज्ञापन
पंजवारा.
पंजवारा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को क्षेत्र के रामकोल मोड़ से देसी कट्टा के साथ दो नाबालिग को हिरासत में लिया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि उन्हें पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर रामकोल के समीप अवैध हथियार के साथ बाइक सवार दो लड़कों को गुजरने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक पर जा रहे दो लड़कों को रोककर उनकी तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में नाबालिग के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ. जिसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गये नाबालिग से पुलिस पूछताछ कर रही है.नहाने के दौरान महिला का बनाया अश्लील वीडियो, वायरल का आरोप
बांका. रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का गुप्त रूप से नहाने के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि एक महिला चापाकल पर स्नान कर रही थी. इसी दौरान चोरी-छिपे एक युवक ने स्नान करते हुए आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया. इस मामले में महिला को कुछ पता नहीं चल पाया और लड़का वीडियो बनाकर भाग निकला. महिला को वीडियो वायरल होने की जानकारी जब मिली तो वह व उनके परिजन अचंभित हो गये. इसको लेकर पीड़ित महिला ने थाना में शिकायत करते हुए उक्त युवक पर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. प्रभात खबर वायरल वीडियो का पुष्टी नहीं करता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










