ePaper

दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में दो जख्मी, एक रेफर

Updated at : 27 Jul 2024 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में दो जख्मी, एक रेफर

थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में एक सेवानिवृत्त शिक्षक समेत दो लोग जख्मी हो गये.

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में एक सेवानिवृत्त शिक्षक समेत दो लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार पहली घटना शंभुगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर कुर्मा पैक्स गोदाम के पास हुई. जहां बेलारी गांव के युवक जाहीर दिल्ली जाने के लिए रिजर्वेशन कराने सुल्तानगंज बाइक से जा रहे थे. वहीं विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. जिससे जाहीर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. वहीं दूसरी घटना शंभुगंज- इंग्लिशमोड़ मुख्य मार्ग पर जोगनी गांव के पास हुई. जहां असरगंज से सामग्री की खरीदारी कर खुर्द मोहनपुर गांव के सेवा निवृत्तशिक्षक नरेंद्र कुमार सिंह अपने पुत्र के साथ बाइक पर बैठकर घर जा रहे थे. उक्त स्थान पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार टोटो ने बाइक में धक्का मार दिया. जिससे बाइक पर सवार सेवानिवृत शिक्षक सड़क पर गिरकर जख्मी हो गये. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां डॉ सगीर आलम के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन