भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय प्रशिक्षण 16 व 17 को
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

. भारतीय किसान संघ के दक्षिण बिहार प्रांत का प्रथम कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आगामी 16-17 जून को आयोजित होगा
विज्ञापन
बांका/रजौन.
भारतीय किसान संघ के दक्षिण बिहार प्रांत का प्रथम कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आगामी 16-17 जून को आयोजित होगा. भारतीय किसान संघ के प्रांत महामंत्री अमरेश कुमार एवं जिलाध्यक्ष विद्याधर सिंह ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग बनियाचक विजयहाट में आयोजित होगा. इस दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में जिला कार्यकारिणी एवं प्रांत के वैसे कार्यकर्ता जिनका अब तक वर्ग नहीं हुआ है, वे भाग लेंगे. इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में बांका, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा जिला के कार्यकर्ता शामिल होंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










