अनियंत्रित होकर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, पोल टूटा, बिजली आपूर्ति बाधित

शंभुगंज थाना क्षेत्र के तारापुर-खेसर जिलानी पथ में मझगांय गांव के पास गिट्टी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.
शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के तारापुर-खेसर जिलानी पथ में मझगांय गांव के पास गिट्टी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जबकि ट्रक के पलटने से एक बिजली पोल टूट कर ध्वस्त हो गया. घटना के वक्त बिजली की आपूर्ति नहीं थी अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था. जानकारी के अनुसार, जिलानी पथ में मझगांय गांव के पास गिट्टी लगा एक ट्रक खेसर की तरफ से गांव की ओर ही जा रहा था. गांव के समीप पुल के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया. इस घटना में बिजली पोल टूट कर ध्वस्त हो गया. जिससे गांव में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गयी. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता के साथ-साथ सड़क निर्माण के संवेदक को भी दे दी है. इस घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गयी, जिसके बाद सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










