शहादत दिवस पर अमर शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि
Published by : GOURAV KASHYAP Updated At : 23 Mar 2026 9:48 PM
देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगाने वाले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर सोमवार को कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
पंजवारा. देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगाने वाले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर सोमवार को कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर पंजवारा स्थित संकटमोचन चौक गोलंबर पर स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए, जिससे पूरा चौक देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा. मौके पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, मुखिया भोला पासवान, एसआई मुन्ना मिश्रा, एएसआई अजय कुमार, पैक्स अध्यक्ष सुनील सिंह, वार्ड सदस्य नितेश मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता श्यामसुंदर पंडित, रामजी भगत छोटू कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया. उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










