भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल, पशुपालक दिन-रात कर रहे देखभाल

Updated:
विज्ञापन
भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल, पशुपालक दिन-रात कर रहे देखभाल

Banka News : बांका के शंभूगंज में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस ने इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं. कहीं मवेशियों को दिन में कई बार स्नान कराया जा रहा है, तो कहीं उन्हें पेड़ों की छांव में बांधकर लू से बचाने की कोशिश हो रही है.

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट : बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. तेज धूप और गर्म हवाओं का असर अब पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखने लगा है. मवेशी सुस्त पड़ रहे हैं और कई पशुपालक उन्हें बीमारी और लू से बचाने के लिए विशेष देखभाल कर रहे हैं. ग्रामीण इलाकों में पशुपालक अपने पशुओं को समय-समय पर स्नान कराने और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में जुटे हैं.

उमस और गर्म हवाओं से पशु हो रहे परेशान

प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के कारण पशु बेहाल नजर आ रहे हैं. तेज धूप और लू के कारण मवेशियों की हालत खराब हो रही है. खासकर दूध देने वाले पशुओं पर गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है, जिससे दुग्ध उत्पादन भी प्रभावित होने लगा है.

पशुपालक करा रहे बार-बार स्नान

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालक सुबह और शाम अपने पशुओं को स्नान करा रहे हैं ताकि उनके शरीर का तापमान नियंत्रित रहे. कई लोग दिन में कई बार मवेशियों को पानी पिला रहे हैं ताकि उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या न हो. पशुपालकों का कहना है कि इस मौसम में थोड़ी भी लापरवाही पशुओं को बीमार कर सकती है.

पेड़ों की छांव और ठंडे स्थान बने सहारा

भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए पशुपालक मवेशियों को पेड़ों की छांव और ठंडे स्थानों पर बांध रहे हैं. साथ ही हरा चारा, भूसा और स्वच्छ पानी की व्यवस्था भी की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी के कारण कई जगहों पर चारा और पानी की समस्या भी बढ़ने लगी है.

पशु चिकित्सकों ने जारी की सलाह

पशु चिकित्सकों ने भी इस मौसम में मवेशियों को धूप से बचाने, समय-समय पर स्नान कराने और स्वच्छ पानी पिलाने की सलाह दी है. डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी में पशुओं की देखभाल नहीं करने पर उनमें कई प्रकार की बीमारियां फैल सकती हैं.

पशुपालकों ने की सतर्क रहने की अपील

कुर्मा गांव के पशुपालक राजाराम सिंह ने बताया कि वह अपने पशुओं को नियमित रूप से स्नान करा रहे हैं और उनके खानपान का विशेष ध्यान रख रहे हैं ताकि वे लू की चपेट में न आएं. उन्होंने सभी पशुपालकों से इस भीषण गर्मी में पशुओं को पर्याप्त पानी देने और समय-समय पर स्नान कराने की अपील की.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन