टूटी नाली ने गांव की सड़क को बनाया तालाब, दुर्गंध से परेशान ग्रामीण
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 25 May 2026 11:56 AM
विज्ञापन
Banka News : लखपुरा गांव में एक टूटी नाली ने लोगों की जिंदगी मुश्किल बना दी है. सड़क पर जमा गंदा पानी अब तालाब का रूप ले चुका है और ग्रामीण नारकीय हालात में रहने को मजबूर हैं.
विज्ञापन
पंजवारा (बांका) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट : पंजवारा प्रखंड क्षेत्र की लोढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत लखपुरा गांव के वार्ड संख्या 6 में जर्जर नाली ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गयी है. नाली टूट जाने से घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरे इलाके में जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.
सड़क पर पसरा गंदा पानी, चलना हुआ मुश्किल
स्थानीय लोगों के अनुसार नाली के टूट-फूट जाने से पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गयी है. सड़क पर लगातार जमा हो रहे गंदे पानी से पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो चुका है.ग्रामीणों ने बताया कि हालात इतने खराब हैं कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. खासकर स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.दुर्गंध और मच्छरों से बढ़ी चिंता
सड़क पर लंबे समय से जमा गंदे पानी से बदबू फैल रही है. इसके साथ ही इलाके में मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ गया है.ग्रामीणों का कहना है कि जलजमाव के कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है. लोगों में इस बात को लेकर डर बना हुआ है कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को समस्या की जानकारी दी गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी.लोगों का कहना है कि सरकार की “स्वच्छ भारत अभियान” और “गली-नाली पक्कीकरण योजना” जैसी योजनाओं के दावे धरातल पर पूरी तरह फेल नजर आ रहे हैं.प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
लखपुरा गांव के लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब नाली निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है.ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गयी तो गांव में स्वास्थ्य संकट और गंभीर हो सकता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










