कटोरिया बाजार में दुकान पर बैठे-बैठे दुकानदार को आया चक्कर, सीएचसी में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
कटोरिया बाजार में दुकान पर बैठे-बैठे दुकानदार को आया चक्कर, सीएचसी में भर्ती

Banka News : कटोरिया में भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है. सोमवार को एक दुकानदार दुकान पर बैठे-बैठे अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट : कटोरिया बाजार के देवघर रोड में सोमवार को भीषण गर्मी की चपेट में आकर एक दुकानदार बेहोश हो गया. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है.

दुकान पर बैठे-बैठे आया चक्कर

जानकारी के अनुसार कटोरिया चौक निवासी स्व. नंदकिशोर वर्णवाल के 45 वर्षीय पुत्र संजय वर्णवाल अपनी दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान उन्हें अचानक तेज चक्कर आया और वह गश खाकर गिर पड़े.घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा इलाज

सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया.पीड़ित दुकानदार ने बताया कि लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के कारण अचानक तबीयत बिगड़ गयी और चक्कर आने लगा.

भीषण गर्मी से बढ़ रही परेशानी

पिछले करीब दस दिनों से जारी प्रचंड धूप और भीषण गर्मी का असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है. बाजार, खेत और अन्य दैनिक कार्यों में लगे लोग गर्मी की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं.चिकित्सकों के अनुसार तेज गर्मी में चक्कर आना, सिर दर्द, तेज बुखार और पेट संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं.

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने की सलाह दी है.विशेषज्ञों का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन