धनाय गांव में पीपल पेड़ की टहनी गिरने से आवागमन बाधित

Updated:
विज्ञापन
धनाय गांव में पीपल पेड़ की टहनी गिरने से आवागमन बाधित

स्थानीय प्रशासन से की पहल की मांग

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभानपुर पंचायत के धनाय गांव में सूखे पीपल पेड़ की विशाल टहनी गिरने से ग्रामीण आम रास्ता अवरुद्ध हो गया. ग्रामीण राजीव कुमार, सुबोध पत्तर, दिलीप कुमार, बिरेंद्र मांझी, पिंटू कुमार आदि ने बताया कि गांव के मुहाने पर काफी पुराना पीपल का पेड़ है, जो अब सूख चुका है. पिछले सोमवार को पीपल की बड़ी टहनी टूट कर सड़क पर गिर गयी. इससे गांव में आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है. बीच सड़क पर डाल गिरने से गांव में वाहनों की आवाजाही बंद हो गयी है. ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से बीच सड़क पर गिरी टहनी व सूखे पेड़ को हटाने की मांग की है. सीओ रजनी कुमारी ने बताया है कि मामले की जानकारी मिली है. शुक्रवार को राजस्व कर्मचारी को भेज कर गिरी हुई टहनी को हटा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन