जमीन विवाद में महिलाओं को मारपीट कर किया घायल
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 04 Dec 2025 9:39 PM
कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जमदाहा ओपी के कटहरा गांव का मामला
कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जमदाहा ओपी के कटहरा गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष की दो महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों का रेफरल अस्पताल में उपचार हुआ. एक पक्ष द्वारा घर बनाने को लेकर जबरन नींव डालने व दूसरे पक्ष द्वारा कार्य रोकने के विवाद में मारपीट हुई. घायल कटहरा गांव निवासी प्रमिला देवी (35वर्ष) पति पवन यादव, पुत्र नीरज कुमार (15वर्ष) व गोतनी अनिता देवी (32वर्ष) पति प्रकाश यादव शामिल हैं. अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी प्रमिला देवी ने बताया कि गोतिया के ही जीपू यादव, गोपी यादव, गुरु यादव, राजेश यादव, नुनावती देवी, संजू देवी आदि ने मारपीट कर जख्मी कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










