डीआइजी ने किया बांका पुलिस कार्यालय का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर दिया बल

Updated:
विज्ञापन
डीआइजी ने किया बांका पुलिस कार्यालय का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर दिया बल

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआइजी) राजीव रंजन ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं व अभिलेखों की गहन समीक्षा की.

विज्ञापन

बांका. पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआइजी) राजीव रंजन ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं व अभिलेखों की गहन समीक्षा की. साथ ही, उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण की समीक्षा की. उन्होंने क्षेत्र में शांति व अपराध नियंत्रण पर बल दिया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर उन्हें पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. निरीक्षण के क्रम में कार्यालय की सभी पंजियों व अभिलेखों की समीक्षा की गयी. इसमें उपस्थिति पंजी, अभ्यागत पंजी, कांडों के निष्पादन से संबंधित पंजियां, कुर्की-जब्ती एवं वारंट निष्पादन से जुड़े अभिलेख, भवन निर्माण तथा वित्तीय विवरण से संबंधित रिकॉर्ड, विभिन्न आयोगों से प्राप्त मामलों के निष्पादन, सूचना के अधिकार (आरटीआइ) से संबंधित पंजियां तथा पुलिस कार्यालय के रखरखाव की स्थिति शामिल रही. इसके अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल पुलिस निरीक्षकों एवं विभिन्न थाना भवनों की स्थिति तथा मद्य निषेध शाखा से संबंधित अभिलेखों का भी निरीक्षण किया गया.

कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर दिया बल

निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने अभिलेखों के अद्यतन संधारण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया. उन्होंने अधिकारियों को बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था व प्रभावी पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दी गयी. डीआईजी के द्वारा पुलिस लाइन पहुंचकर वहां का भी निरीक्षण किया. पुलिस लाइन में प्रशिक्षु की ट्रेनिंग सहित अन्य पुलिसिंग व्यवस्था का भी जायजा लिया. बताया जा रहा है कि बांका में केस डिस्पोजल की प्रगति को देखकर काफी संतुष्ट दिखें. साथ ही जिले की बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर प्रभावित भी हुए. इन सभी मौकों पर पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा, डीएसपी (साइबर) कुमार वैभव, डीएसपी (यातायात) नीरज कुमार, डीएसपी मुख्यालय आदित्य कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) कृष्णा प्रसाद, बांका एसडीपीओ अमर विश्वास, बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन सहित जिले के सभी अंचल निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष तथा पुलिस केंद्र, बांका में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे. एसपी ने बताया है कि डीआईजी के द्वारा बेहतर पुलिसिंग के प्रत्येक पहलुओं का निरीक्षण किया गया हैं.

विज्ञापन
विभांशु सिंह

लेखक के बारे में

By विभांशु सिंह

विभांशु सिंह प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन