ऑटो व टोटो की टक्कर में पंजवारा के टोटो चालक की मौत

Updated at : 21 Oct 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो व टोटो की टक्कर में पंजवारा के टोटो चालक की मौत

ऑटो व टोटो की टक्कर में पंजवारा के टोटो चालक की मौत

विज्ञापन

धोरैया. धोरैया-पंजवारा मुख्य मार्ग पर अहिरो गांव के समीप एक ऑटो व टोटो के आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में टोटो चालक की मौत हो गयी. जबकि दोनों ही वाहन पर सवार करीब आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये. सभी ज़ख्मियों को इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा धोरैया अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद टोटो चालक कुंदन कुमार व ऑटो पर सवार अमरपुर थाना क्षेत्र के तारडीह गांव निवासी प्रदीप कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान टोटो चालक की मौत हो गयी. मृतक कुंदन कुमार (25) पंजवारा गांव निवासी खोचन मंडल का पुत्र था. जानकारी के अनुसार कुंदन टोटो लेकर पंजवारा से धोरैया की ओर आ रहा था. जबकि अमरपुर थाना क्षेत्र के तारडीह गांव निवासी प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग अपने घर से पूजा करने योगिनी स्थान पथरगामा जा रहा था. इसी बीच यह घटना घटी. इधर कुंदन की मौत से खोचन मंडल के घर कोहराम मच गया. खोचन मंडल के दो पुत्रों में से कुंदन छोटा था. जिसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी. वह किसी का टोटो लेकर भाड़ा पर चलाता था. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना के बाद ऑटो एवं टोटो को थाना लाया गया है. आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन