बाबाधाम जा रहे बंगाल के कांवरिया की बिगड़ी तबीयत, कटोरिया अस्पताल में कराया गया भर्ती

Updated:
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कांवरिया | Prabhat Khabar Network

अस्पताल में भर्ती कांवरिया. | Prabhat Khabar Network

Baidyanath Dham Yatra : पश्चिम बंगाल से देवघर जा रहे एक कांवरिया की यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई. तेज पेट दर्द और लगातार उल्टी के कारण उन्हें कटोरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है.

विज्ञापन

Baidyanath Dham Yatra : बांगला सावन के अवसर पर पश्चिम बंगाल से सुल्तानगंज पहुंचकर गंगाजल लेने के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर पैदल जा रहे एक कांवरिया की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. यात्रा के दौरान तेज पेट दर्द और लगातार उल्टी होने से श्रद्धालु की हालत गंभीर हो गई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में चिंता का माहौल बन गया.

पत्नी के साथ कर रहे थे कांवर यात्रा

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी केशव झा के 25 वर्षीय पुत्र साजन कुमार झा अपनी पत्नी प्रिया सरकार के साथ सुल्तानगंज से कांवर में गंगाजल लेकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के लिए पैदल यात्रा कर रहे थे.

कटोरिया प्रखंड के इनारावरण सरकारी धर्मशाला के समीप पहुंचते ही साजन कुमार झा को अचानक तेज पेट दर्द शुरू हो गया. कुछ ही देर में उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं, जिससे उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई.

ग्रामीणों की तत्परता से समय पर मिला इलाज

श्रद्धालु की हालत बिगड़ते देख स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटोरिया पहुंचाया. ग्रामीणों की तत्परता और स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के कारण मरीज को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी.

चिकित्सकों की निगरानी में जारी है इलाज

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. शैलजानंद शुक्ला के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने कांवरिया का तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया. चिकित्सकों ने बताया कि मरीज की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है.

श्रावणी यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं से पर्याप्त पानी पीने, संतुलित भोजन करने और अस्वस्थ महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सा शिविर से संपर्क करने की अपील की है.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन