अमरपुर में सर्पदंश की दो घटनाओं से हड़कंप, महिला समेत दो की हालत गंभीर, मायागंज रेफर

Updated:
विज्ञापन
फोटो:अस्पताल में युवक का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी | Prabhat Khabar Network

अस्पताल में युवक का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी. | Prabhat Khabar Network

Banka News : बांका जिले के अमरपुर में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं. एक युवक और एक महिला जहरीले सांप का शिकार हुए. दोनों की गंभीर हालत के चलते बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Banka News : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं. पहली घटना नगर पंचायत क्षेत्र में हुई, जबकि दूसरी खंजरपुर गांव में. दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया.

शौच के लिए जा रहे युवक को सांप ने डसा

अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 में बुधवार रात अरुण कुमार बहियार की ओर शौच के लिए जा रहे थे. इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया. सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में उन्हें रेफरल अस्पताल, अमरपुर पहुंचाया गया.

घर में काम कर रही महिला भी बनी सर्पदंश की शिकार

दूसरी घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के खंजरपुर गांव में हुई. यहां जितेंद्र ठाकुर की पत्नी छोटी कुमारी घर में काम कर रही थीं. इसी दौरान घर में छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया. घटना के बाद परिजनों ने बिना देर किए महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मायागंज किया गया रेफर

रेफरल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने दोनों मरीजों का प्राथमिक उपचार किया. जांच के दौरान दोनों की स्थिति गंभीर पाई गई. बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सक ने महिला और युवक को तत्काल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज), भागलपुर रेफर कर दिया.

बरसात के मौसम में बढ़ा खतरा, सावधानी बरतने की अपील

बरसात के मौसम में खेतों, झाड़ियों और घरों के आसपास सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. चिकित्सकों और स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय बाहर निकलते समय टॉर्च का उपयोग करें, झाड़ियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें तथा सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें.


विज्ञापन
प्रीतम कुमार

लेखक के बारे में

By प्रीतम कुमार

प्रीतम कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. अमरपुर (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन