बड़ा हादसा टला, एक ही ट्रैक पर रुकीं दो ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन
एक ही ट्रैक पर रुकी दो ट्रेनें, हादसा टला

भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड पर तकनीकी खराबी के कारण वंदे भारत और पैसेंजर ट्रेन एक ही ट्रैक पर आ गईं, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

रजौन (बांका) से पियूष की रिपोर्ट भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड पर धोनी स्टेशन के पास बड़ा हादसा होते-होते बचा. धोनी स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन पहले से खड़ी थी. उसी ट्रैक पर गोड्डा-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन भी आ रही थी. हालांकि आधा किमी दूर ही पैसेंटर ट्रेन को रोक दिया गया. धौनी स्टेशन के पास गोड्डा–भागलपुर पैसेंजर ट्रेन और भागलपुर की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस एक ही ट्रैक पर अलग-अलग दूरी पर खड़ी रहीं. इस घटना से यात्रियों में संभावित हादसे की आशंका को लेकर दहशत फैल गई.

आधा किमी की दूरी पर रोका पैसेंजर ट्रेन को

रेलवे अधिकारियों के अनुसार धौनी स्टेशन पर सिग्नल नहीं मिलने और रूट लॉक जैसी तकनीकी समस्या के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस को रोका गया. इसी दौरान भागलपुर से गोड्डा जा रही पैसेंजर ट्रेन को भी उसी ट्रैक पर लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर रोक दिया गया. एक ही ट्रैक पर विपरीत दिशा से दो ट्रेनों के खड़े होने की सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई यात्रियों ने इसे रेलवे की गंभीर लापरवाही बताया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. गौरतलब है कि करीब एक माह पहले भी टिकानी हॉल्ट के समीप एक पैसेंजर ट्रेन और एक इंजन के एक ही ट्रैक पर आ जाने से अफरा-तफरी मच गई थी. उस समय भी रेलवे ने रूट लॉक जैसी तकनीकी समस्या को इसकी वजह बताया था.

तकनीकी फॉल्ट : स्टेशन मास्टर

धौनी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर संतोष कुमार भगत ने बताया कि तकनीकी फॉल्ट के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई थी. कुछ मिनट तक दोनों ट्रेनों को रोकने के बाद उन्हें अलग-अलग ट्रैक पर लाया गया, जिसके बाद रेल परिचालन सामान्य कर दिया गया.

ALSO READ : श्रावणी मेला से पहले कटोरिया में अग्निशमन विभाग अलर्ट, होटल-धर्मशालाओं का फायर ऑडिट, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन