अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त

सदर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के समीप से अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर को जब्त किया है.

विज्ञापन

बांका. सदर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के समीप से अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के भदरार गांव के समीप से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया, जबकि दूसरा ट्रैक्टर देवकल के समीप से अवैध बालू लदा जब्त किया गया है. थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि जब्त दोनों ट्रैक्टर सहित मालिक के विरुद्ध आगे की कार्यवाही की जा रही है. उधर खनन विभाग के अधिकारी ने भी सन्हौला के समीप से एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन