ePaper

परिणाम को ले दिनभर रहा गहमागहमी का माहौल

Updated at : 14 Nov 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
परिणाम को ले दिनभर रहा गहमागहमी का माहौल

विधानसभा चुनाव परिणाम का रोमांच शुक्रवार को पंजवारा क्षेत्र में भी चरम पर रहा. सुबह से ही लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला.

विज्ञापन

पंजवारा. विधानसभा चुनाव परिणाम का रोमांच शुक्रवार को पंजवारा क्षेत्र में भी चरम पर रहा. सुबह से ही लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला. चौक-चौराहों से लेकर दुकानों तक हर जगह सिर्फ एक ही चर्चा रही कि किसकी सरकार, कौन बनेगा विजेता. दुकानों पर टीवी सेट के सामने लोगों की भीड़ जुटी रही, वहीं युवा मोबाइल फोन पर लगातार लाइव अपडेट देखते रहे. परिणामों के उतार-चढ़ाव के साथ लोगों की धड़कनें भी तेज होती रही. जैसे ही किसी सीट पर बढ़त बदलती, चौक-चौराहों पर मौजूद भीड़ में अचानक शोर उठ जाता. ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे माहौल में पूरा दिन कब बीत गया, पता ही नहीं चला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन