13.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 17 Feb 2026 9:07 PM

विज्ञापन

रजौन पुलिस ने बाजार स्थित एक घर में छापेमारी कर 13.3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. पुलिस ने इस तस्करी का उद्भेदन करते हुए तीन तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

रजौन पुलिस ने ब्राउन शुगर के तस्करों का किया भंडाफोड़

बांका/रजौन. रजौन पुलिस ने बाजार स्थित एक घर में छापेमारी कर 13.3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. पुलिस ने इस तस्करी का उद्भेदन करते हुए तीन तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी से जुड़े क्षेत्र के रजौन निवासी गुलशन कुमार (30 वर्ष) पिता राजीव प्रसाद, वीआइपी काॅलोनी निवासी आलोक शर्मा (30 वर्ष) पिता सुमन शर्मा एवं खिड्डी गांव निवासी मितेश कुमार पिता धनंजय प्रसाद को ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया है. जिनके पास से अलग-अलग मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हुआ है. पुलिस के अनुसार, आरोपी गुलशन कुमार के पैंट की जेब से 5.5 ग्राम और एक आइफोन बरामद हुआ, वहीं आलोक कुमार के पास से 4.7 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल एवं तीसरे आरोपी मितेश कुमार के पास से सिगरेट के खाली डिब्बे में छिपाकर रखी गये सिल्वर पेपर की छह पुड़िया मिली है, जिसका वजन 3.1 ग्राम पाया गया. पूछताछ में इस रैकेट के तार भागलपुर के नाथनगर से जुड़े होने की बात सामने आ रही है. हालांकि क्षेत्र के रजौन सहित आसपास का इलाका भी ब्राउन शुगर के जद में है. रजौन बाजार के अलावा कठोन, वीआइपी कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, धौनी बाजार, पिपराडीह हॉल्ट आदि जगहों पर इस नशाखोरी का गोरख धंधा फल-फूल रहा है. युवा पीढ़ी इसके जद में आ रहे हैं.

एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सोमवार की शाम रजौन बाजार के गुलशन कुमार के घर पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. जिसमें 13.3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर अन्य तस्करों की पहचान की जा रही है. पुलिस इस तस्करी के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए टीम बना कर छापेमारी कर रही है. हालांकि पुलिस ने छापेमारी के दौरान अन्य सात युवकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कुछ नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है. नशाखोरी के शिकार क्षेत्र के उपरामा, किफायतपुर, रजौन बाजार, माहुचक,रामपुर धोरैया के युवकों की गिरफ्तारी हुई है. सभी के ऊपर बीएनएसएस की धारा 128 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी दल में राजस्व अधिकारी सह दंडाधिकारी सुरजेश्वर श्रीवास्तव, पुलिस पदाधिकारी अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक पवन कुमार, सिपाही रूबी कुमारी, सीता कुमारी, मृत्युंजय कुमार, सूर्यदेव कुमार पासवान, रंजीत कुमार रौशन के साथ अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन