भजन संध्या कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालु, देर रात तक भजन सुन झूमते रहे लोग

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पवई ओड़ैय गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में प्रसिद्ध लोक गायक शिवेश मिश्रा एवं राधा मौर्या ने भजन एवं गीत गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया.
अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पवई ओड़ैय गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में प्रसिद्ध लोक गायक शिवेश मिश्रा एवं राधा मौर्या ने भजन एवं गीत गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया. इस दौरान शिवेश मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की. इसके बाद उन्होंने मोर भंगिया के मनाई दे हो भोलेनाथ, ए गणेश के पापा हमसे भांग पिसाई ना आदि भजन गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया. इसमें उनका साथ लोक गायिका राधा मौर्या ने दिया. देर रात तक भगवान शिव के गीत एवं भजन चलते रहे. इसके बाद नृत्यांगनाओं द्वारा रिकॉर्डिंग डांस भी किया गया, जिससे उपस्थिति जनसमूह झूमने को विवश हो गये. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे तथा दोनों प्रसिद्ध गायकों के भजन सुनकर भाव विभोर हो गये. इसके पूर्व ग्रामीण एवं पंचायत समिति सदस्य संध्या देवी ने राधा मौर्या को एवं ललन शर्मा ने शिवेश मिश्रा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. भाजपा के मंडल अध्यक्ष तथा पंसस प्रतिनिधि उदय शंकर तथा ग्रामीणों के प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस मौके पर पवई के पैक्स अध्यक्ष उज्जवल कुमार चौधरी, भैरव मंडल, संजय यादव, रूबेश कुमर, रितेश सिंह, गुंजन कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










