ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक हुआ जख्मी, रेफर

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन

शहर स्थित बस स्टैंड के समीप मंगलवार की सुबह ईंट लदी ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक जख्मी हो गया.

विज्ञापन

अमरपुर. शहर स्थित बस स्टैंड के समीप मंगलवार की सुबह ईंट लदी ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी शिक्षक खगड़िया गांव निवासी पंकज कुमार को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक विकास सिंह के द्वारा जख्मी शिक्षक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज रेफर कर दिया गया. जख्मी शिक्षक ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के कठैल एनपीएस विद्यालय में शिक्षक पद पर पदस्थापित है. प्रतिदिन की तरह वह अमरपुर से बाइक पर सवार होकर विद्यालय जा रहा था, तभी बस स्टैंड के समीप विपरीत दिशा से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर वाहन ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. जख्मी का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में शिक्षक के एक पैर में काफी चोट आयी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन