कटोरिया में पारिवारिक कलह ने एक की ली जान, दूसरी अस्पताल में मौत से जूझ रही
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 31 May 2026 1:05 PM
विज्ञापन
Banka News : कटोरिया (बांका) क्षेत्र में पारिवारिक कलह ने दो अलग-अलग गांवों में दो दर्दनाक घटनाओं को जन्म दिया. एक घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में महिला गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट
आनंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बगरा और छत्रपाल गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक और एक महिला द्वारा कीटनाशक सेवन की घटना सामने आई है. युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में देवघर रेफर किया गया है.बगरा गांव में युवक ने खाया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
बगरा गांव में 26 वर्षीय रंजीत यादव ने शनिवार रात पारिवारिक कलह के बाद कीटनाशक खा लिया. हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटोरिया में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए देवघर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.छत्रपाल गांव में सास से विवाद के बाद महिला ने खाया जहर
दूसरी घटना छत्रपाल गांव की है, जहां घर में कटहल की पकौड़ी बनाने के दौरान सास से हुए विवाद के बाद 27 वर्षीय सविता देवी ने कीटनाशक खा लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कटोरिया सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे देवघर रेफर कर दिया गया. महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.अस्पतालों में अफरा-तफरी, परिजनों में कोहराम
दोनों घटनाओं के बाद अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल रहा. युवक की मौत के बाद जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं महिला के गंभीर हालत में होने से परिवार चिंतित है. गांवों में भी घटना को लेकर शोक और चर्चा का माहौल है.पारिवारिक तनाव बन रहा गंभीर खतरा
इन घटनाओं ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पारिवारिक विवाद किस तरह गंभीर मानसिक दबाव और खतरनाक कदमों का कारण बन रहे हैं. समय रहते संवाद और सहयोग से ऐसे मामलों को रोका जा सकता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










