अभ्युदय अमर लगातार दूसरी बार बने जिलाध्यक्ष, पुस्तकालय आंदोलन को मजबूत करने का लिया संकल्प
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 31 May 2026 12:04 PM
विज्ञापन
Banka News : बांका के लिए गर्व की बात है कि पुस्तकालय आंदोलन से जुड़े युवा और सक्रिय सदस्य अभ्युदय अमर को लगातार दूसरी बार ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन का जिला अध्यक्ष बनाया गया है. उनकी पुनर्नियुक्ति से शिक्षा और पुस्तकालय जगत में खुशी की लहर है.
विज्ञापन
बांका से विभांशु की रिपोर्ट
Banka News : ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन की वार्षिक बैठक पटना के किदवईपुरी स्थित होटल रेड वेलवेट में आयोजित की गई. बैठक में शिक्षा और पुस्तकालय क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ बिहार के सभी 38 जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई. इसी क्रम में बांका शहर के बाबूटोला निवासी अभ्युदय अमर को लगातार दूसरी बार बांका जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.संगठन में सक्रिय भूमिका का मिला पुरस्कार
फाउंडेशन द्वारा अभ्युदय अमर को संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और पुस्तकालय आंदोलन में विशेष रुचि को देखते हुए पुनः जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया. संगठन ने उनके पिछले कार्यकाल को संतोषजनक बताते हुए उन पर दोबारा भरोसा जताया है.वार्षिक बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
पटना में आयोजित वार्षिक बैठक में पुस्तकालयों के विकास, पुस्तकालय कर्मियों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया.मोमेंटो और मनोनयन पत्र देकर किया सम्मानित
बैठक के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और अतिथियों ने अभ्युदय अमर को मोमेंटो और मनोनयन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. उपस्थित शिक्षाविदों और संगठन के सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.शिक्षाविदों और शुभचिंतकों ने दी बधाई
अभ्युदय अमर की पुनर्नियुक्ति पर शिक्षा जगत, पुस्तकालय पेशेवरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की. कई लोगों ने इसे बांका जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना की.परिवार में खुशी का माहौल
लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनने की खबर से अभ्युदय अमर के परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है. उनके माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने इसे सम्मानजनक उपलब्धि बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की.पुस्तकालय आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प
पुनर्नियुक्ति के बाद अभ्युदय अमर ने संगठन के प्रदेश नेतृत्व और सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पुस्तकालय आंदोलन को मजबूत बनाने के साथ-साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










