हर-हर महादेव व बोल बम के नारों से गूंजता रहा शिवालय

हर-हर महादेव व बोल बम के नारों से गूंजता रहा शिवालय
अमरपुर. सावन की दूसरी सोमवार के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में दिनों भर भक्तों की भीड़ लगी रही. इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के नारों से पूरा शिवालय गूंजता रहा. क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में शिवभक्तों की टोली उत्तरवाहिनी गंगा सुलतानगंज से जल भरकर पैदल डाक बम की वेश में बोल बम की जयकारों के साथ पहुंच कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. अहले सुबह से ही शिवभक्त क्षेत्र के बाबा पनियानाथ महादेव मंदिर, जगतेश्वर नाथ महादेव मंदिर, धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर, भूमफोड़नाथ महादेव मंदिर चोरवैय, मेढ़ियानाथ महादेव मंदिर, धन्नी धाम, शिव मंदिर बेला सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. सोमवारी को लेकर विभिन्न मंदिरों में पुलिस बल तैनात दिखें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










