पुलिस से बचने के लिए छत से कूदा आरोपी, घायल अवस्था में गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस से बचने के लिए छत से कूदा आरोपी, घायल अवस्था में गिरफ्तार

अमरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दौना गांव में छापेमारी करने गयी पुलिस को देख एक आरोपी बचने के लिए अपनी छत से कूद गया

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दौना गांव में छापेमारी करने गयी पुलिस को देख एक आरोपी बचने के लिए अपनी छत से कूद गया. जिसमें वह जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार दौना गांव में करीब चार माह पूर्व हुई मारपीट की घटना में एक नामजद आरोपी फरार चल रहा था. गुप्त सूचना पर पुलिस ने गांव में छापामारी की. पुलिस की आने की खबर मिलते ही नवाज शरीफ पुलिस से बचाने के लिए छत से नीचे कूद गया. मौके पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया. जख्मी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर कर दिया. पुलिस अभिरक्षा में उसे इलाज के लिए बांका भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन