अगले पांच दिनों तक तापमान में गिरावट की संभावना

Updated:
विज्ञापन
अगले पांच दिनों तक तापमान में गिरावट की संभावना

जिले में सर्दी का प्रकोप जारी है. कड़ाके की ठंड से आमजन परेशान है. शाम ढलते ही तापमान तेजी से गिरने लगता है और रात में ठंड का असर बढ़ जाता है.

विज्ञापन

बांका. जिले में सर्दी का प्रकोप जारी है. कड़ाके की ठंड से आमजन परेशान है. शाम ढलते ही तापमान तेजी से गिरने लगता है और रात में ठंड का असर बढ़ जाता है. हालांकि, शुक्रवार को आसमान साफ रहा, जिससे सुबह होते ही धूप निकलने पर लोगों ने राहत ली. मौसम विज्ञान केंद्र बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के द्वारा जारी आगामी पांच दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 27 से 31 दिसंबर के दौरान आसमान साफ व मौसम शुष्क बना रहेगा. न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है. कुछ जगहों पर कुहासा छाए रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 18-19 एवं न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकती है. इस दौरान 5-6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का पूर्वानुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन