धोरैया प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन
धोरैया प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन

पंचायती राज विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में शुक्रवार को प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

धोरैया. पंचायती राज विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में शुक्रवार को प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. जानकारी देते हुए बीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन ग्रामीण को केंद्र बिंदु में रखते हुए उक्त विशेष ग्राम सभा का आयोजन सभी पंचायत में किया गया. विशेष ग्राम सभा का आयोजन हाल ही में संसद द्वारा पारित रोजगार गारंटी व आजीविका मिशन अधिनियम के प्रावधानों के संदर्भ में जन जागरूकता एवं जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य किया गया. बीडीओ ने बताया कि इसको लेकर सफल आयोजन के लिए पंचायतवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. ग्राम सभा में विभिन्न पंचायत के मुखिया व पंचायत रोजगार सेवक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन