मोबाइल को लेकर पिता की डांट पर पुत्र ने लगा ली फांसी
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 04 Apr 2025 9:05 PM
कटोरिया थाना क्षेत्र की हड़हार पंचायत अंतर्गत भेमिया गांव निवासी सुखदेव यादव के 15 वर्षीय पुत्र विशाल यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से युवक के शव को लाया जा रहा गांव कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र की हड़हार पंचायत अंतर्गत भेमिया गांव निवासी सुखदेव यादव के 15 वर्षीय पुत्र विशाल यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मोबाइल को लेकर पिता द्वारा लगायी गयी डांट के बाद पुत्र ने उक्त आत्मघाती कदम उठा लिया. भेमिया गांव निवासी सुखदेव यादव अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में रहते हैं. जहां गुरुवार की रात्रि बड़े पुत्र विशाल यादव ने गुस्से में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. आत्महत्या की घटना की सर्वत्र निंदा की जा रही है. इधर, इस घटना को लेकर पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मृत युवक के पिता सुखदेव यादव, मां व छोटे भाई सुभाष यादव आदि का रो-रोकर बुरा हाल है. मृत युवक के शव को दुर्गापुर से पैतृक गांव भेमिया लाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










