सामाजिक कार्यकर्ता कर रहे कांवरियों की सेवा

|गोड़ियारी के स्थानीय निवासी शंभु यादव के नेतृत्व में बुधवार को भी कांवरिया पथ के गोड़ियारी मे कांवरियों के बीच सेव,
चांदन. पावन सावन माह के दौरान सुल्तानगंज से बाबाधाम पैदल कांवर यात्रा पर जा रहे कांवरियों को गोड़ियारी गांव स्थानीय लोगों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही है. |गोड़ियारी के स्थानीय निवासी शंभु यादव के नेतृत्व में बुधवार को भी कांवरिया पथ के गोड़ियारी मे कांवरियों के बीच सेव, केला, कोल्ड ड्रिंक (माजा ), बोतल बंद पानी व दवाइयों का वितरण किया गया. कांवरियों की सेवा में जुटे सदस्यों ने बताया कि कांवरियों कि नर सेवा ही नारायण की सेवा है और ख़ासकर शिवभक्त काँवरियों की सेवा करने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है. कांवरियों को सेवा उपलब्ध कराने मे मुख्य रूप से लालधारी यादव, किशोर यादव, लक्ष्मी देवी, पार्वती देवी, अमित यादव, दामोदर यादव, सत्यम कुमार, भवानी व पुष्पा कुमारी शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










