पत्तागोभी से बनाएं ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज आइडियाज  

Updated at : 17 Mar 2026 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
Cabbage Recipe Ideas

पत्ता गोभी से बनी हुई डिश (AI generated Image)

Cabbage Recipe Ideas: पत्ता गोभी से आप स्नैक्स या लंच टाइम के लिए कुछ स्पेशल बनाने का सोच रहें है, तो यहां दिए गए रेसिपीज आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Cabbage Recipe Ideas: पत्ता गोभी एक ऐसी सब्जी है जिससे कई स्वादिष्ट और अलग-अलग तरह की डिश बनाई जा सकती हैं. अगर आप रोज की सब्जी से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल की मदद ले सकते हैं. 

चाय के साथ पकौड़े 

पत्ता गोभी के पकौड़े बनाने के लिए पत्ता गोभी को बारीक काट लें. एक बर्तन में पत्ता गोभी, बेसन, नमक, लाल मिर्च, हल्दी और थोड़ा अजवाइन मिलाएं. इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें. एक कड़ाही में तेल गरम करें और मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. गरम पकौड़े चटनी या सॉस के साथ चाय के साथ परोसें. 

मोमोज ट्राई करें 

पत्ता गोभी से स्वादिष्ट मोमोज बनाए जा सकते हैं. इसके लिए पत्ता गोभी, गाजर और प्याज को बारीक काटकर एक बाउल में डालें. इसमें नमक, काली मिर्च और थोड़ा सोया सॉस मिलाएं. अब मैदा की छोटी-छोटी पूरी बेलकर उसमें ये मिश्रण भरें और मोमोज का आकार दें. इन्हें स्टीमर में लगभग 8–10 मिनट तक पकाएं. तैयार मोमोज तीखी लाल चटनी के साथ परोसें. 

रोल तैयार करें 

स्नैक्स के टाइम पत्ता गोभी का रोल बनाना अच्छा आइडिया हो सकता है. इसके लिए पैन में थोड़ा तेल गरम करके पत्ता गोभी, प्याज और गाजर को हल्का सा भून लें और उसमें नमक, काली मिर्च तथा थोड़ा टमाटर सॉस डाल दें. इस मिश्रण को रोटी या पराठे में भरकर रोल बना लें. 

कोफ्ते बना लें 

पत्तागोभी के कोफ्ते लंच के लिए स्वादिष्ट डिश है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले पत्ता गोभी को कद्दूकस कर लें और हल्का सा निचोड़ कर पानी निकाल दें. अब इसमें बेसन, नमक, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और थोड़ा अदरक-लहसुन पेस्ट मिलाएं. इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते बना लें और गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें. इसके बाद टमाटर, प्याज और मसालों की ग्रेवी बनाकर उसमें तले हुए कोफ्ते डाल दें और कुछ मिनट पकाएं. लास्ट में आप इसके ऊपर से हरा धनिया और क्रीम डाल दें. गरमा-गरम पत्ता गोभी के कोफ्ते रोटी या चावल के साथ बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. 

यह भी पढ़ें: Spongy Dhokla Recipe: मिनटों में तैयार करें एकदम मुलायम और जालीदार ढोकला, जानें बनाने का तरीका  

यह भी पढ़ें: Aloo Dum Recipe: घर पर बनाएं सबकी फेवरेट आलू दम, इस तरीके से करें तैयार

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola