कटोरिया में बिच्छू दंश का बढ़ा प्रकोप, छह महिलाएं घायल
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 28 Aug 2025 9:25 PM
कटोरिया व आसपास के क्षेत्रों में रिमझिम बारिश व उमस भरी गर्मी के बीच बिच्छू दंश का प्रकोप बढ़ गया
कटोरिया. कटोरिया व आसपास के क्षेत्रों में रिमझिम बारिश व उमस भरी गर्मी के बीच बिच्छू दंश का प्रकोप बढ़ गया है. गुरुवार को बिच्छू दंश से जख्मी छह महिलाओं को गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. बिच्छू दंश से जख्मी लोगों में पार्वती देवी (60वर्ष) पति कैलाश यादव ग्राम कटोरिया, गीता देवी (40वर्ष) पति चौरासी यादव ग्राम बगरा, रिंकू देवी (35वर्ष) पित राजकुमार मंडल ग्राम बुढ़ीघाट, सविता देवी (32वर्ष) पति महेंद्र दास ग्राम बंगालगढ़, कोमल कुमारी (18वर्ष) पिता धनुधारी यादव ग्राम सठियारी व बबीता देवी (35वर्ष) पति मुकेश यादव ग्राम कुरूमटांड़ शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










