कटोरिया में स्कूटी व साइकिल की सीधी टक्कर, दो छात्र समेत तीन घायल, सीएचसी में भर्ती

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 29 May 2026 1:56 PM

विज्ञापन

Banka Road Accident News : कटोरिया में बारिश के बीच बड़ा सड़क हादसा हो गया. प्रखंड मुख्यालय के सामने स्कूटी और साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो स्कूली छात्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर शुक्रवार को स्कूटी और साइकिल के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. दुर्घटना में दो स्कूली छात्र और एक स्कूटी चालक गंभीर रूप से जख्मी हुए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

बारिश के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना प्रखंड मुख्यालय के सामने उस समय हुई, जब बारिश के बीच सड़क पर आवाजाही जारी थी.बताया गया कि हाई स्कूल कटोरिया के नवम वर्ग के छात्र दीपक कुमार दास और अभिषेक कुमार दास साइकिल से स्कूल से घर लौट रहे थे.इसी दौरान बनियाकुरा गांव निवासी सुमित कुमार सिंह स्कूटी से कटोरिया बाजार की ओर जा रहे थे. तभी दोनों वाहनों के बीच सीधी टक्कर हो गयी.

दो छात्र समेत स्कूटी चालक घायल

हादसे में सुपाहा गांव निवासी कांग्रेस दास के 14 वर्षीय पुत्र दीपक Kumar, दिनेश दास के 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार तथा स्कूटी चालक सुमित कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये.टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गयी. डाटा ऑपरेटर सन्नी कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया.जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया.

स्कूल छुट्टी के बाद लौट रहे थे छात्र

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना स्कूल की छुट्टी के तुरंत बाद हुई. बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ गयी थी.फिलहाल तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन