प्रवेशोत्सव को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

Updated:
विज्ञापन
प्रवेशोत्सव को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

प्रवेशोत्सव को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एनपीएस बलुआ मुस्लिम टोला में मंगलवार को विभागीय निर्देश पर प्रवेशोत्सव को लेकर स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली. स्कूल के शिक्षक अंगेश कुमार ने बताया कि एक से 15 अप्रैल तक स्कूलों में नामांकन पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है. इसमें 6-14 आयु वर्ग के बच्चों का स्कूल में नामांकन के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया. शिक्षकों ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि बच्चे का नामांकन स्कूल में हो जाता है तो उनका भविष्य उज्जवल होगा तथा एक अच्छे समाज एवं राष्ट्र का निर्माण होगा. इस मौके पर शिक्षिका सैयदा ततहीर फातमा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन