राजकुमार बने बांका के नये एसडीएम

Edited by SHUBHASH BAIDYA
Updated:
विज्ञापन

राजकुमार बने बांका के नये एसडीएम

विज्ञापन

बांका. राज कुमार बांका के नये अनुमंडल पदाधिकारी बनाये गये. वे वर्तमान में पूर्वी चंपारण के सिकरहना में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. वहीं बांका एसडीएम अविनाश कुमार को बक्सर का नया अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को स्थानांतरण से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. मौजूदा एसडीएम का कार्यकाल यहां काफी अच्छा रहा. इन्होंने सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतराने का भरपूर प्रयास किया. जनवितरण प्रणाली एवं विकास मित्रों के कार्य को पटरी पर लाया. साथ ही सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध बेहतर कार्य किया. विधि-व्यवस्था संधारण में भी इन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. कम ही समय में यह आम लोगों से भी घुल-मिल उनके आवेदनों और पीड़ितों के लिए यह हमेशा जागरुक बने रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन