तेलहन व दलहन के दामों में चढ़ाव, अन्य जींसो के कीमत रहेंगे सामान्य
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 18 May 2026 8:42 AM
Banka Market News : स्थानीय व्यवसायिक मंडी में इस सप्ताह तेलहन और दलहन के दामों में तेजी देखने को मिल रही है. कारोबारियों के अनुसार बारिश और भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से आवक प्रभावित हुई है. इससे बाजार में कई जींसों की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जबकि अन्य खाद्यान्न के दाम सामान्य रहने की संभावना जतायी गयी है.
मंडी व्यवसायियों ने बताया कि सरसों, अरहर, मूंग और मसूर जैसी दलहन व तेलहन फसलों की कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है. दूसरी ओर गेहूं, मक्का, आलू और प्याज जैसी अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं. व्यापारियों का मानना है कि आवक सामान्य होने तक बाजार में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
मंडी का बाजार भाव
दाम (प्रति क्विंटल) अधिकतम न्यूनतम
मक्का 2050- 1950
गेहू 2600- 2550चावल मंसूरी 3400- 3200
चावल अरवा मोटा 3200- 3050चावल बासमती 13000- 12500
दाल मसूर 6750- 5550दाल मूंग 9600- 9540
दाल अरहर 14500- 10600दाल चना 6600- 5550
गोटा चना 6400- 6200गोटा मूंग 9000- 8500
सरसों काला 7100- 6800सरसों पीला 7500- 7300
सरसों तेल 15ली. 2470- 2070आलू 1400- 1200
प्याज 1900- 1800व्यापारियों के अनुसार यदि मौसम सामान्य रहा और आवक में सुधार हुआ तो आने वाले दिनों में कुछ जींसों की कीमतों में स्थिरता लौट सकती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










