श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर बेलहर में बिजली संकट: मेंटेनेंस कार्य के लिए 7 घंटे ठप रहेगी आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन
 विद्युत उप नियंत्रण कक्ष बेलहर

विद्युत उप नियंत्रण कक्ष बेलहर

Banka Shravani Mela: विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले के आयोजन की तैयारियों के बीच बेलहर में 7 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह पावर ब्लॉक विद्युत सब-स्टेशन के मेंटेनेंस कार्य के लिए लिया जा रहा है. उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है.

विज्ञापन

बेलहर (बांका) से अभय कुमार 'सोनू' की रिपोर्ट

Banka Shravani Mela: विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले के आयोजन में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. इसे देखते हुए बेलher प्रखंड क्षेत्र के धौरी से लेकर जिलेबिया मोड़ तक सभी प्रशासनिक और तकनीकी विभागों द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. इसी कड़ी में, मेले के दौरान कांवरियों और स्थानीय नागरिकों को निर्बाध बिजली सप्लाई देने के लिए विद्युत विभाग ने भी अपने स्तर से मेंटेनेंस का काम तेज कर दिया है.

7 घंटे तक बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

विद्युत सब-स्टेशन से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पूरे संचरण नेटवर्क और तारों को दुरुस्त करने के लिए बुधवार को एक बड़ा पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इसके तहत सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक विभिन्न फीडरों और उप-नियंत्रण कक्ष से जुड़े इलाकों में बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद रखी जाएगी. इस दौरान ग्रिड और पोल के जर्जर तारों को बदला जाएगा.

जेई ने उपभोक्ताओं से की जरूरी अपील

बेलहर विद्युत उप-नियंत्रण कक्ष के कनीय अभियंता (JE) विकास रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि श्रावणी मेले के दौरान कांवरिया पथ पर प्रकाश और ऊर्जा की कोई कमी न हो, इसके लिए प्री-मेला मेंटेनेंस का यह कार्य बेहद अनिवार्य है. उन्होंने क्षेत्र के तमाम उपभोक्ताओं और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है.

Banka Shravani Mela: पानी भरने और मोबाइल चार्ज करने की सलाह

कनीय अभियंता ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि बिजली कटने के निर्धारित समय (सुबह 10 बजे) से पहले ही वे अपने-अपने घरों में मोटरों के माध्यम से आवश्यकतानुसार पानी भरकर सुरक्षित रख लें. इसके साथ ही मोबाइल फोन, इनवर्टर बैटरी और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें, ताकि 7 घंटे के इस लंबे पावर कट के दौरान उन्हें किसी भी तरह की परेशानी या जल संकट का सामना न करना पड़े.

Also Read: बिहार के 24 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश, 50 KMPH की रफ्तार से हवा चलने की संभावना


विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन