बिहार के 24 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश, 50 KMPH की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

Updated:
विज्ञापन

बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों खुशनुमा बना हुआ है. जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर तो कहीं भारी बारिश भी दर्ज की जा रही है. इस बीच आज राज्य के 24 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार के 24 जिलों में आज मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, तेज बारिश होने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. इसके साथ ही दिनभर इन जिलों में आज बादल छाए रह सकते हैं. बिगड़े मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में आज मौसम बिगड़ा हुआ रह सकता है. इस दौरान खासकर किसानों को खुले में काम नहीं करने की सलाह दी गई है.

10 जुलाई तक होती रहेगी रुक-रुककर बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी. 10 जुलाई के आस-पास उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. मंगलवार को सबसे अधिक 54.2 मिलीमीटर बारिश गया में दर्ज की गई. बारिश के कारण अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे में बिहार के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. कटिहार, मधुबनी, पटना, सासाराम, बेतिया, औरंगाबाद समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई. कुछ जिलों में तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण तटीय इलाके में बाढ़ की संभावना बनी रहती है. मौसम में बदलाव से कई दिनों के बाद तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली.

आगे कुछ दिनों तक मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की माने तो, 9 जुलाई को भी कुछ इसी तरह का मौसम बना रहेगा. जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी. 10 जुलाई को अधिकतर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही मधुबनी और सुपौल जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके बाद 11 जुलाई को पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read: किस जाति से आते हैं अभिषेक कुमार? बांकीपुर से BJP उम्मीदवार बनते ही बोले- प्रशांत किशोर मेरे लिए कोई चुनौती नहीं



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन