अधूरे जल मीनार से नहीं मिल रही राहत, नल-जल योजना पर उठ रहे सवाल

Published at :24 Apr 2026 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
अधूरे जल मीनार से नहीं मिल रही राहत, नल-जल योजना पर उठ रहे सवाल

पंजवारा प्रखंड क्षेत्र में एक ओर जहां भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर पेयजल संकट गहराता जा रहा है.

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा प्रखंड क्षेत्र में एक ओर जहां भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर पेयजल संकट गहराता जा रहा है. कई वार्डों में नल-जल योजना पहले से ही फेल है, और अब नये बनाए जा रहे जल मीनार भी अधूरे पड़े हैं. जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कई स्थानों पर जल मीनार का निर्माण कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है. कहीं टंकी बनकर तैयार है तो पाइपलाइन नहीं बिछी है, तो कहीं मोटर और कनेक्शन का काम अधूरा पड़ा है. इसके कारण योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य लंबे समय से ठप पड़ा है. संवेदक और विभागीय लापरवाही के कारण काम अधर में लटका हुआ है. भीषण गर्मी के इस दौर में लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि अधूरे पड़े जल मीनार का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए और खराब पड़ी नल-जल योजना को दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाय, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन